स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

अमरिया तिहरे हत्याकांड में नया मोड़, मृतक भाइयों के पक्ष पर भी हत्या की रिपोर्ट

मृतक किशोर कुनाल के चाचा की तहरीर पर छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा, मेले के हिसाब-किताब को लेकर विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग का आरोप

अमरिया तिहरे हत्याकांड में नया मोड़, मृतक भाइयों के पक्ष पर भी हत्या की रिपोर्ट

पीलीभीत। अमरिया में मेले की कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब मृतक किशोर कुनाल श्रीवास्तव के पक्ष की ओर से भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुनाल के चाचा नन्हे की तहरीर पर पुलिस ने मृतक भाइयों के पक्ष के छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में रास्ते में घेरकर मारपीट करने, धारदार हथियारों से हमला करने और फायरिंग करने के आरोप लगाए गए हैं।
अमरिया निवासी नन्हे पुत्र ढाकन लाल ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर को कस्बे के शगुन पैलेस में मेला कमेटी की बैठक हुई थी।

इसमें मेले के हिसाब-किताब को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह और कौशल गुप्ता कार से वहां से चले गए। आरोप है कि आनंद विहार कॉलोनी गेट के पास प्रदीप ज्वेलर्स के सामने खड़े लोगों ने उनकी कार पर र्इंट-पत्थर फेंके और शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा किया। अमरिया सिटी गेट के सामने पहुंचने पर कौशल गुप्ता को कार से खींचकर मारपीट की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया।


तहरीर के मुताबिक, शोर सुनकर नन्हे का भतीजा कुनाल श्रीवास्तव चाचा को बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसके सिर पर धारदार हथियार और असलहे से वार कर दिया। फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।
गंभीर रूप से घायल कुनाल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नन्हे ने ऋषभ गुप्ता, अभय गुप्ता, सुमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, ओम गुप्ता और प्रदीप गुप्ता समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें