स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

अमरिया तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुई थी मारपीट और फायरिंग, अब तक 13 आरोपी भेजे जा चुके जेल

अमरिया तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अमरिया पुलिस ने सोमवार को विवेक गंगवार को ग्राम केशरपुर के निकट से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 12 अक्टूबर की है। अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई थी।

 इस दौरान दो सगे भाइयों मोहित गुप्ता और अंकित गुप्ता तथा दूसरे पक्ष के कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। मामले में 13 अक्टूबर को रोहित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार निवासी अमरिया की तहरीर पर सात नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों में कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को गिरफ्तार किया गया विवेक गंगवार पुत्र हरप्रसाद गंगवार ग्राम फुलईया, थाना अमरिया का निवासी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक मुनीर अहमद, कांस्टेबल आकाश मान और कांस्टेबल जोनी शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें