स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं रंगकर्मी नवीन बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं रंगकर्मी नवीन बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने किया सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं रंगकर्मी नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेशभर के 13 लोगों को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा निवासी नवीन बिष्ट को साहित्य सृजन, उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सरस्यूं गांव के नवीन बिष्ट लंबे समय से पत्रकारिता के साथ साहित्य, रंगमंच और लोक संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नवीन बिष्ट की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट के लिए दो पुस्तकों का कुमाऊंनी भाषा में अनुवाद किया है। कुमाऊंनी बैठकी होली के गीतों के गायक के रूप में भी उनकी अलग पहचान है। इसके अलावा वे रामलीला में दशरथ की भूमिका निभाते रहे हैं। नवीन बिष्ट कुमाऊं के पारंपरिक लोकगीत झोड़ा, छपेली, बैर-भगनौल और न्योली गायन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। विशेष रूप से कुमाऊं की पारंपरिक न्योली गायन शैली को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख कलाकारों में उनकी पहचान है। साहित्य, पत्रकारिता, रंगमंच और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिले इस सम्मान से अल्मोड़ा के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत में खुशी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें