स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

आलापुर का दिनेश यादव ‘देवा’ गिरफ्त में, सियासी रिश्तों पर छिड़ी बहस

आलापुर का दिनेश यादव ‘देवा’ गिरफ्त में, सियासी रिश्तों पर छिड़ी बहस

संदीप सिंह हत्याकांड का अंबेडकरनगर कनेक्शन

पायनियर संवाददाता। इन्दईपुर अम्बेडकरनगर

राजधानी लखनऊ में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके नए पहलू सामने आ रहे हैं। मामले में गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर तहसील क्षेत्र स्थित समुदा गांव निवासी दिनेश यादव उर्फ ‘देवा’ को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार दिनेश यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, संदीप सिंह की हत्या के पीछे लंबे समय से चला आ रहा विवाद प्रमुख वजह माना जा रहा है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जबकि कथित शूटरों समेत अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

दिनेश यादव ‘देवा’ की पहचान केवल एक आरोपी के रूप में नहीं, बल्कि क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता रखने वाले व्यक्ति के तौर पर भी रही है। वह खुद को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताता रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में मौजूदगी और कई नेताओं के साथ तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रामनगर पश्चिमी क्षेत्र और आलापुर इलाके में दिनेश यादव लंबे समय से पोस्टर, बैनर और सार्वजनिक आयोजनों के जरिए अपनी राजनीतिक सक्रियता प्रदर्शित करता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़वाया था, हालांकि चुनाव में उसे सफलता नहीं मिल सकी थी।

हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद अब उसके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और राजनीतिक मंचों पर उसकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है और मामले के हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसके पीछे का पूरा नेटवर्क क्या था। संदीप सिंह हत्याकांड में अंबेडकरनगर कनेक्शन सामने आने के बाद जिले में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल सबकी निगाहें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें