स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

विकासनगर में हुई व्यक्ति की हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

विकासनगर में हुई व्यक्ति की हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

 भारी पुलिस बल तैनात मौके पर तैनात

जनाक्रोश के बीच प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दंगे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सोनू। विकासनगर

विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद बैरागीवाला क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना से स्थानीय जनता ही नहीं बल्कि प्रशासन और सरकार भी सख्त रुख में नजर आ रहे हैं। हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उनके घरों पर बुलडोजर चलाया तथा अन्य निर्माणों को भी जमींदोज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की और आगजनी की थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

गौरतलब है कि शनिवार शाम भाजपा नेता विनोद कुमार की कथित तौर पर कुछ दबंगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें