स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

आशाओं का विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना

आशाओं का विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना

धरने के दौरान जिला स्तर पर शोषण रोकने की मांग,मांगें पूरी होने न होने तक आंदोलन जारी
सहारनपुर। 30 हजार रुपये निर्धारित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा और शोषण रोकने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। आशा कार्यकर्त्री संगठन के संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में यह आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में संजय वालिया ने कहा कि आशाएं गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें काम के अनुपात में उचित मानदेय नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा, प्रत्येक सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण और जिला स्तर पर शोषण रोकने की मांग की। जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि आशाओं के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और किसी भी कीमत पर शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में लता, लालतेश, मिथलेश, नेहा, भावना, पूनम देवपुरा, सुदेश संगाथेड़ा, ममता भनैडा, पिंकी मोहरा, सुनीता, बोबी, प्रवीन, रविता, कविता, सीमा, ओमलता, मोनिका, मिथलेश फूलर, राजकी देवी, प्रीति शर्मा, रीना, काजल, मौसम देवी, पूनम, हमरेश, उर्मिला, लता, गीता, रचना धारहेड़ा, मीनाक्षी महेश्वरी, दीपमाला, सुषमा, बबली, सोनिया, बेबी, बबीता, पुनीता, बलवंती, शारदा, सरिता, माला, सताक्षी, रेखा, उषा, पिंकी देवी, सविता, सुलेखा, संगीता, सुमन, प्रेमा, राधा, विमला, रीता, नीलम, अर्चना, निशा, कौशल, पवन, नीलू, ललिता, आलिया, रुकसाना, मौसूम, बालेश, राजवती, मीरा, माया, सुरेश, काफिल, राखी, कमलेश, अमरेश, करमलेश, एकलेश, पल्लू, पूजा, प्रवेश, शीतल, दीपा और सुरजला मौजूद रहीं।
हड़ताल को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दिया समर्थन
सहारनपुर। एनएचएम कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन को फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने समर्थन दिया। वार्ड बॉय, वार्ड आया, स्वीपर कम चौकीदार सहित कर्मचारियों ने अपने मुख्यालय पर चल रहे धरने में जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इस अवसर पर विपिन कश्यप ने कहा कि फोर्थ क्लास कर्मचारियों को भी पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एक समान व्यवस्था के तहत पद नियुक्ति और अलग पहचान दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें उचित सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी फोर्थ क्लास कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचकर आवाज उठा रहे हैं। इस अवसर पर विपिन कश्यप, नरेंद्र, संजय, फैसल खान, नाजिम, मंसूर, आबाद खान एवं आसमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें