स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

आशा संगिनियों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

आशा संगिनियों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर बुधवार को आशा एएनएम सेंटर भिनगा श्रावस्ती में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं आशा संगनियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय आपदा के समय मे भी मातृ शिशु पोषण सेवाओं को जारी रखने पर केंद्रित रहा। इस विषय पर जनपद की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगनियों को यूनीसेफ के द्वारा चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद बाढ़, हीटवेव, कोल्डवेव, जैसी आपदाओं से प्रभावित होता है ऐसे मे मातृ शिशु पोषण सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े इसलिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण और यूनिसेफ के सहयोग से जनपद की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगनिओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे इन सेवाओं को आपदा के समय निर्बाध रूप से संचालित करने मे मदद मिलेगी। यूनीसेफ से आयीं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ डॉ उर्वशी चंद्रा ने बताया कि आपदाओं के समय जब स्कूल आंगनबाड़ी आदि मे गतिवाधि रुक जाती है आशा ए एन एम का मूवमेंट बाधित हो जाता है तो पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं जिनका नुकसान लंबे समय तक पड़ सकता है ।

  अत: हम पूर्व योजना निर्मित कर इस प्रकार की समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। हमारा पूरा प्रशिक्षण इसी पर आधारित है। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद मे चरणबद्ध रूप से क्षमता निर्माण के प्रयास मे यह महत्वपूर्ण चरण है हमने 27 अगस्त को इसी ग्रुप के साथ विकास भवन मे प्रशिक्षण कार्यक्रम किया था आज उन्ही के साथ कार्यशाला कर रहे हैं।
आगे आपदा मित्र और स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जायेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें