स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • ग्रामीणों को पोषण, महिला-बाल कल्याण योजनाओं और पूर्व शिक्षा की दी जानकारी
पायनियर समाचार सेवा। गैरसैंण।आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में शुक्रवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अंजना रावत ने ग्रामीणों को बाल विकास विभाग, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट योजना, नंदा कन्या धन योजना, नंदा गौरा कन्या धन योजना, बाल एवं महिला पोषण, बाल प्लास तथा मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के उद्देश्यों और पात्रता के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही अभिभावकों एवं ग्रामीणों को स्कूल पूर्व शिक्षा एवं देखभाल (ईसीसीई) दिवस तथा राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान घरेलू उत्पादों से रंगोली तैयार कर मिलेट्स यानी मोटे अनाज के पोषण संबंधी लाभों की जानकारी गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं और ग्रामीणों को दी गई। मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें, विभागीय योजनाओं और पोषण मटका आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए ताजा भोजन भी तैयार किया गया, जिसका अभिभावकों ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में वार्ड मेंबर राम प्रसाद जुयाल, प्रताप सिंह, हरीश जुयाल, माता समिति अध्यक्ष हंसी देवी, एसएमसी अध्यक्ष शांति देवी सहित अन्य ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें