स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

आईजी रेलवे ने किया जीआरपी बरेली जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

आईजी रेलवे ने किया जीआरपी बरेली जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बरेली। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज ने जीआरपी थाना बरेली जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा। साथ ही आॅपरेशन मुस्कान और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर के अभिलेखों, मालखाने, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, हवालात और बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया।

आईजी ने पुलिस के पास उपलब्ध बॉडी वॉर्न कैमरा, टैबलेट, ब्लूटूथ स्पीकर समेत आधुनिक तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान इनका प्रभावी इस्तेमाल करने और उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘यक्ष’ ऐप का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था तथा यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।


आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों के दंगा नियंत्रण उपकरणों के अभ्यास और शस्त्र संचालन की जानकारी भी ली गई। इसके अलावा लंबित विवेचनाओं और प्रकरणों की समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद विश्वजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें