स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की जनपदवासियों से विशेष अपील

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की जनपदवासियों से विशेष अपील

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर

बलरामपुर।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम सम्मिलित कराए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 1805 मतदान बूथों पर 1805 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), 24 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं 04 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

विशेष अभियान के तहत दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर, को जनपद के सभी 1805 मतदान बूथों पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक संबंधित बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रतियों एवं पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 के साथ उपस्थित रहेंगे।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं एवं ऐसे सभी पात्र नागरिकों से अपील की है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। नाम दर्ज न होने की स्थिति में फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन अवश्य करें।उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक पात्र नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस अधिकार के प्रयोग के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से इस विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार, आसपास एवं परिचितों में ऐसे पात्र नागरिकों को भी जागरूक करने की अपील की है, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का संकल्प है—"कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।" आइए, हम सभी मिलकर इस विशेष अभियान को सफल बनाएं तथा लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें