स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

50 लाख की फिरौती के लिए नर्सिंग अफसर व साथी का अपहरण, पांच गिरफ्तार

50 लाख की फिरौती के लिए नर्सिंग अफसर व साथी का अपहरण, पांच गिरफ्तार

रकम न मिलने पर गला घोंटकर हत्या, दोनों के शव घाघरा नदी में फेंके, चलहरी घाट पर तलाश जारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। केजीएमयू में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट डॉ. पवन कुमार गर्ग और उनके साथी सचिन विश्वकर्मा का 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को सफेद बोरियों में बांधकर सीतापुर के चलहरी घाट स्थित घाघरा नदी में फेंक दिया। मड़ियांव थाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतकों की चेन, अंगूठी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक स्टेटमेंट और वारदात में इस्तेमाल थार व आई-10 कार बरामद की है। घाघरा नदी में दोनों शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के करौली निवासी डॉ. पवन कुमार गर्ग (45) लखनऊ के केशव नगर में किराए के मकान में रहते थे। वह 27 सितंबर को शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर उनके चचेरे भतीजे संजय गर्ग ने गत 29 सितंबर को मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच के दौरान अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया। इसके बाद दो अक्टूबर को मड़ियांव थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

 पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू महाराज ने बताया कि वह डॉ. पवन कुमार गर्ग को पहले से जानता था। उसने अपने साथियों अवनीश कुमार मौर्य, प्रकाश सिंह, सूरज सिंह और मोहित सिंह के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। योजना के तहत गत 27 सितंबर को नितिन ने फोन कर डॉ. पवन को भिठौली क्रॉसिंग पर बुलाया। डॉ. पवन अपने साथी सचिन विश्वकर्मा के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपी दोनों को इटौंजा स्थित न्यू फौजी ढाबे पर ले गए, जहां सभी ने शराब पी और खाना खाया। वहां आपसी विवाद और गालीगलौज के बाद आरोपी दोनों को गाड़ी में बैठाकर अन्नामऊ स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गए और अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया। आरोपियों ने डॉ. पवन से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। 

इस दौरान नितिन डॉ. पवन की ब्रेजा कार को सीतापुर में छोड़कर वापस आ गया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दोबारा फिरौती मांगी, लेकिन डॉ. पवन ने रुपये देने में असमर्थता जताई। पुलिस के अनुसार, गत 28 सितंबर को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे आरोपियों को लगा कि डॉ. पवन फिरौती की रकम नहीं दे पाएंगे और उन्हें छोड़ने पर पुलिस में शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर डॉ. पवन और सचिन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को अलग-अलग सफेद बोरियों में बांधकर शाम करीब 5:30 बजे महमूदाबाद होते हुए चलहरी घाट पहुंचे और घाघरा नदी के पुल से नदी के बीच में फेंक दिया। पुलिस अब शवों की बरामदगी के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मड़ियांव पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भिठौली तिराहे से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों में इटौंजा के लोधौली निवासी नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू महाराज (38), अजीत पुलिया माल रोड निवासी अवनीश कुमार मौर्य (38), लोधौली निवासी प्रकाश सिंह (24), सूरज सिंह (32) और मोहित सिंह (26) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नितिन मिठाई की दुकान चलाता है, अवनीश सब्जी की आढ़त का काम करता है, प्रकाश ऑटो चालक है, सूरज चाय का ठेला लगाता है और मोहित आढ़त की दुकान पर हिसाब-किताब का काम करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतकों की चेन और अंगूठी के साथ डॉ. पवन का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति बरामद की है। 

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल थार (यूपी 32 एनएस 2021) और आई-10 (यूपी 32 एचएफ 1208) कार भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, नितिन के खिलाफ इटौंजा थाने में महामारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, सूरज और प्रकाश के खिलाफ भी इटौंजा थाने में पूर्व के आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और नदी में शवों की तलाश जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें