स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

आईटीआई फरीदाबाद में रोजगार मेले में 34 युवाओं को मौके पर मिला रोजगार

आईटीआई फरीदाबाद में रोजगार मेले में 34 युवाओं को मौके पर मिला रोजगार

410 छात्रों ने कराया पंजीकरण, 173 अभ्यर्थी विभिन्न कंपनियों ने किए चयनित

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय आईटीआई फरीदाबाद (ओल्ड) में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।

मेले में जेसीबी इंडिया लिमिटेड, एच टेक ऑटोमेशन एंड रोबोटिक प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ग्रुप, कॉसमॉस पंप्स प्राइवेट लिमिटेड, पांचाल प्राइवेट लिमिटेड, इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इलेक्ट्रिक लिमिटेड, पीएसएस प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, हेलोपिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेआरडी प्रोजेक्ट, जेआरडी परफेक्ट टूल प्राइवेट लिमिटेड, रॉयल पुलिंग होम प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, रॉयल पब्लिशिंग हाउस, स्टर्लिंग जेटकिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और वर्लपूल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य उद्योग शामिल रहे।

रोजगार मेले में 410 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने 173 छात्रों को चयनित किया। वहीं 34 छात्रों को मौके पर ही रोजगार प्रदान किया गया। आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि सरकार और निदेशालय के निर्देशानुसार भविष्य में भी ऐसे रोजगार एवं शिक्षुता मेले आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक आईटीआई पास विद्यार्थियों को रोजगार और शिक्षुता के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें