स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

24 सितंबर को एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले सलमान से मिले राज्य मंत्री, अंगवस्त्र भेंट कर दी शुभकामनाएं।

24 सितंबर को एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले सलमान से मिले राज्य मंत्री, अंगवस्त्र भेंट कर दी शुभकामनाएं।

पायनियर संवाददाता।फुरसतगंज,तिलोई (अमेठी)

एशियन गेम्स-2026 में 24 सितंबर 2026 को नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अमेठी का नाम रोशन करने वाले सलमान खान से गुरुवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने उनके गांव पूरे धिंगई, खैरहना में मुलाकात की। मंत्री ने सलमान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सलमान खान ने 24 सितंबर को कांस्य पदक अपने नाम किया था। तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान किसान परिवार से हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद अमेठी में खुशी का माहौल है।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने करीब आधे घंटे तक सलमान से बातचीत कर जापान में प्रतियोगिता के अनुभव, प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं और सरकार से मिल रहे सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने सलमान की मां, बहनों और अन्य परिजनों को भी बधाई दी। सलमान ने अपनी सफलता के लिए मिले सहयोग और प्रोत्साहन पर सरकार का आभार जताया।

सलमान खान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भारतीय सेना में सूबेदार और अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी एवं कोच मोहम्मद आजाद को दिया। उनके मार्गदर्शन में सलमान ने नौकायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

सलमान की सफलता पर जिला खेल कार्यालय समेत खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने भी बधाई दी। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सलमान की उपलब्धि अमेठी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इससे जिले में नौकायन समेत अन्य खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।

इस मौके पर विधायक राकेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, रमेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें