स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, बूथ मजबूत करना प्राथमिकता: अनंत

2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, बूथ मजबूत करना प्राथमिकता: अनंत

-भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी ने शामली में ली संगठनात्मक बैठक, एमएलसी स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भी बनाई रणनीति

शामली। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा ने कहा कि संगठन की मजबूती और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी एमएलसी स्नातक-शिक्षक चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ जनसंपर्क अभियान तेज किया जाए। वह शामली स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।अनंत कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पात्र मतदाताओं से संपर्क किया जाए और मतदाता सूची का अध्ययन कर मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की समस्याओं और सुझावों को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी जरूरी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय रहनी चाहिए। नियमित बैठकें, आपसी समन्वय और प्रभावी जनसंपर्क संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। भाजपा केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर काम करने वाला संगठन है। कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री मानस संगल ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, भूपेंद्र शर्मा, कमल बंसल, दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल, कुशांक चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें