स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ने हेरोइन के अलावा एक बोलोरो कार, चार मोबाइल और नगदी बरामद

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कथित सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से अवैध एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख रुपए बताई गई है। साथ ही चार मोबाइल, एक बोलोरो कार और 1,290 रुपए नगद भी बरामद किया। एएनटीएफ के मुताबिक, तीनों आरोपियों को 23 सितंबरको थाना कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। वहीं पकड़े गए आरोपीयों ने अपना नाम राकेश यादव उर्फ गामा निवासी सरैयाछावनी लाइनगाजीपुर, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति निवासी तुलसीपुरछावनी लाइनगाजीपुर और रीना यादव निवासी गौसपुरथाना मोहम्मदाबादगाजीपुर बताया। 

पुलिस की पूछताछ में राकेश यादव ने कथित तौर पर बताया कि तीनों मिलकर मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। साथ हीअवैध हेरोइन को झारखंड के चौपारण बाजार से खरीदा गया था और इसे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा बाईपास पर एक व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गाजीपुर के महाराजगंज तिराहे से होते हुए वाराणसी के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे थे, तभी कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में थाना कोतवाली, गाजीपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें