स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

116 वर्ष पुरानी ठाकुरद्वारा रामलीला का भव्य शुभारंभ, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

116 वर्ष पुरानी ठाकुरद्वारा रामलीला का भव्य शुभारंभ, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

नारद तपस्या और मनु-शतरूपा प्रसंग के मंचन ने मोहा मन, भाजपा नेता रवि सैनी ने किया उद्घाटन

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।

बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा की ऐतिहासिक रामलीला का 116वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच शुरू हुआ। शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता रवि सैनी ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। रामलीला शुरू होते ही आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंचन का आनंद लिया।

रामलीला के प्रथम दिन चित्रकूट से आए कलाकारों ने नारद जी की कठोर तपस्या, नामदेव द्वारा तपस्या भंग करने तथा मनु-शतरूपा द्वारा भगवान से वरदान मांगने के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवाद और आकर्षक मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ आदर्श और मर्यादित जीवन का संदेश भी दिया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 116 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष गणेश शंकर पालीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री राजेंद्र जैन, नरेश पालीवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा, दुष्यंत शर्मा अन्नू, ज्ञानेश्वर शर्मा, पुरन विश्वकर्मा, सूरज पालीवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सतीश वर्मा, अनुपम गौड़, मनोज सैनी, कन्हैया मित्तल, आदर्श नागर, रजनीश मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, बृजभूषण विश्वकर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनिल त्यागी, मनन गुप्ता, शिवम मित्तल, डॉ. दिनेश चंद्रा, पूर्व सभासद वैभव जैन, नरेश गौड़, विभु शर्मा, राजकुमार निकास, अनिल चड्ढा, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुर्जर, अखिलेश दत्त शर्मा सहित कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे। रामलीला के शुभारंभ से पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें