स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

1058 खराब ईवीएम और वीवीपैट मशीनें हैदराबाद भेजने की तैयारी

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

1058 खराब ईवीएम और वीवीपैट मशीनें हैदराबाद भेजने की तैयारी

पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों, गार्ड रूम और साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के बाद खराब या काम नहीं करने वाली 1058 मशीनों को हैदराबाद भेजने की प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस खोला गया। इन मशीनों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके बाद एक अधिकारी की निगरानी में पुलिस सुरक्षा के बीच मशीनों को हैदराबाद भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी , बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें