स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

100 किलो सोने का लालच देकर थारू जनजाति के व्यक्ति से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, छह नामजद

100 किलो सोने का लालच देकर थारू जनजाति के व्यक्ति से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, छह नामजद

  • तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, सीओ नीरज सेनवाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

खटीमा। कोतवाली क्षेत्र में थारू जनजाति के एक व्यक्ति को घर और जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का झांसा देकर ठगी करने और ब्लैकमेल कर बेशकीमती जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूड़ महोलिया निवासी रणदीप सिंह पुत्र उमेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता उमेश सिंह की हाईवे से लगी करीब डेढ़ से दो बीघा जमीन थी। हाल ही में उन्होंने दूसरी जमीन बेचकर नकदी भी प्राप्त की थी। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उनके पिता को घर और जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का लालच दिया। इसके बाद तांत्रिक क्रिया और पूजा-पाठ के नाम पर उनसे भारी रकम खर्च कराई गई। आरोप है कि इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी लिए गए।

बंधक बनाकर धमकाने का भी आरोप

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने उमेश सिंह को कार में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद एक महिला के माध्यम से दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उन पर जमीन का एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भय और दबाव के चलते जमीन की रजिस्ट्री करानी पड़ी। इस दौरान 86 लाख रुपये नकद दिए जाने का दिखावा कर दो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई और जमीन पर कब्जा कर लिया गया।

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खटीमा के सीओ नीरज सेनवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 308/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(2), 308(6), 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। नामजद आरोपियों में लक्ष्मण सिंह भाटिया निवासी वार्ड नंबर 12, भूड़ महोलिया, शिव सिंह राणा उर्फ गुड्डू, तांत्रिक मुकेश कुमार, कश्मीर सिंह, नंदकिशोर उर्फ नेपाली और विवेक सक्सेना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें