स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

10.50 लाख रुपए के नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार

10.50 लाख रुपए के नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने पांच पांच सौ रुपये के 21 सौ
नकली नोट बरामद किया है। पुलिस ने सोनीपत में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीटेक डिग्री धारी युवक भी
शामिल है।
डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि डीयूआई के इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव की टीम को सूचना
मिली कि कुछ लोग नकली नोटों के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस को सूचना मिली कि 30
सितंबर को इस गिरोह के सदस्य प्रशांत विहार इलाके में जापानी पार्क के पास आने वाले हैं।
इसके बाद एसीपी अजमेर सिंह की देखरेख में गठित टीम ने पुष्कर, गोसाईं राज और साहिल
खर्ब को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से नकली नोट भी बरामद किया गया। इनकी
निशानदेही पर सोमवार को चुरु से नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। नरेंद्र की सूचना पर सोनीपत
स्थित नोट छापने की फैक्ट्री पर छापा मारा गया जहां से 21 सौ नकली नोट बरामद किया
गया।
डीसीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना गोसाईं राज है जबकि अन्य सदस्य सामान मुहैया
कराने का काम करते हैं। बीते छह माह से सभी साहिल के सोनीपत स्थित घर पर नोट छाप रहे
थे। साहिल ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर का कारोबार संभालने लगा था। साहिल
और गोसाई राम एक साथ आरओ का काम करतेथे लेकिन धंधे में घाटा होने पर नकली नोट
छापने के धंधे में आ गये। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने यू
ट्यूब पर नोट बनाने के वीडियो देखे। इसके अलावा देशभर में जहां भी नकली नोटों के कारोबारी
गिरफ्तार होते थे उनके बारे में जानकारी हासिल करते थे। इसके जरिए उन्हें नोट छापने के
लिए जरूरी सामग्रियों की जानकारी मिली। वे आनलाइन कागज मंगाते थे और अन्य सामग्रियों
को लाने की जिम्मेदारी साहिल सहित अन्य लोगों की थी। फिर नकली नोटों को फैक्ट्रियों
मेंखपाता था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें